फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह दूसरे कर्मियों को रखने का आरोप लगाकर बुधवार को मेडिकल कालेज परिसर में प्रदर्शन किया गया। इन्होंने नए कर्मचारी रखने पर रकम लेने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में आउटसोर्सिंग के तहत करीब 326 कर्मचारियों की तैनाती है। एक माह पहले कर्मचारियों को रखने का ठेका हर्ष इंटरप्राइजेज के पास था। एजेंसी बदलने के बाद भी सभी कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एजेंसी के सुपरवाइजर पर हटाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि आउटसोर्सिंग कंपनी अवनी को चार्ज मिलने के बाद से सुपरवाइजर सही से काम नहीं कर रहे हैं। उन लोगों को हटाकर दूसरे कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इसके एवज में रकम भी ली जा रही है।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंचे सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। सीएमएस ने बताया कि पहले से लगे कर्मचारियों को काम में वरीयता दी जाएगी। एजेंसी की ओर से अभी कोई भर्ती नहीं की गई है। अफवाह में पड़कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें