फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लगाए जाएंगे टिटनेस व डिप्थीरिया के टीके

विज्ञापन
बैठक में मौजूद खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे व सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल म? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष अभियान चलाकर 10 से 16 वर्ष तक के बच्चों को टिटनेस व डिप्थीरिया के टीके लगाए जाएंगे। यह अभियान 15 से 25 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को बीआरसी पर संकुल प्रभारियों के साथ बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 10 से 16 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 15 से 25 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर टीके लगाए जाएंगे। परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में टिटनेस व डिप्थीरिया के टीके लगेंगे। शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 14 अक्तूबर तक सभी बच्चों की सूची व माइक्रोप्लान स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दें।
इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार दुबे, संकुल प्रभारी प्रभात मिश्रा, विनोद मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, असित दुबे, पुरुषोत्तम सिंह, शशिकांत शुक्ला, रामऔतार माथुर, आशीष सिंह चौहान सहित सभी एबीआरसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें