फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बंदरों का आतंक, किसान नेता को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बंदरों की झुंड से ग्रामीण काफी परेशान है। गुरुवार को दुकान खोलने पहुंचे किसान नेता पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जमीन पर गिराकर शरीर में कई जगह काटने से वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



उधरनपुर गांव निवासी प्रेम चतुर्वेदी (45) भाकियू भानू गुट के संगठन प्रचार मंत्री हैं। प्रेम सुबह सात बजे फर्रुखाबाद रोड स्थित दुकान खोलने पहुंचे थे। वहां पर पहले से मौजूद बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। दिव्यांग होने के कारण वह बचाव में भाग भी नहीं पाए और जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद बंदरों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और सिर व शरीर पर कई जगह पर काटा। आसपास मौजूद लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और उन्हें बचाया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। किसान नेता ने बताया कि गांव में 200 बंदर हैं। अक्सर यह बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें