फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और लोडर की टक्कर में दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस से सर्विस रोड गोवा-बनपुरवा अंडर पास के समीप ट्रैक्टर और लोडर की टक्कर हो गई। हादसे में सत्संग में शामिल होने जा रहे दस लोग घायल हो गए। बाद में लोडर व ट्रैक्टर चालक में समझौता हो गया।
विज्ञापन

दलापुर्वा निवासी आलोक कुमार शर्मा (21) पुत्र छुन्नालाल लोडर लेकर शनिवार को लखनऊ राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने जा रहा था। लोडर पर उनके पिता छुन्नालाल (53) पुत्र प्रेमचंद्र, कांतीदेवी (55) पत्नी स्व. कंचनलाल, कोमल (25) पत्नी योगेश, अमोलर निवासी राहुल (26) पुत्र अमर सिंह, राहुल की पत्नी व भाभी, विशुना देवी (50) पत्नी अमर सिंह और बघेलेपुरवा निवासी रामचंद्र (65) सवार थे। गोवा बनपुरवा अंडर पास पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे लोडर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें