फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव परिवार की झांकी ने लुभाया

Tue, 20 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में रविवार की रात शारदीय नवरात्र की पंचम शक्ति मां स्कंद माता की आराधना की गई। इस दौरान शिव परिवार की झांकी देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


जय मां दुर्गा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्र महोत्सव में गणेशजी और मां अंबे की आरती के बाद संचालन कर रहे राजीव अरोड़ा ने झूमता मुस्कराता नया साल हो गीत के बीच जैसे ही मां कात्यायनी के आगमन की घोषणा की वैसे ही मां के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।

मनीष वर्मा ने विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती की। मइया रानी आएंगी गीत पर खुशी वर्मा ने डांस किया। इसके बाद युवक-युवतियों और बच्चों ने शिव परिवार तथा कुबेर के घर गणेशजी का निमंत्रण की झांकियां पेश कीं। जय शिव भोले गीत के दौरान शंकरजी के आते ही उनके जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन


गणेश तेरा पास हो गया गीत पर अंकुर एवं ऋषभ शर्मा ने डांस करके वाहवाही लूटी। मां कात्यायनी के स्वरूप में तन्नू तिवारी, शेर बने भोला, शिव के स्वरूप में रोहन माथुर, पार्वती बनी मोहिनी रावत, गणेश बने रजत अरोड़ा, कुबेर बने शोभित एवं भूषक बने अवनीश का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उधर, गौरीनाथ मंदिर रामनगर में चल रहे नवरात्र महोत्सव में रजत गुप्ता ने मां का पूजन व आरती कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मां के पंचम स्वरूप स्कंदमाता बनी काजल पाल के आते ही मां के जयकारे गूंजने लगे। होली खेलें मसाने पर भोले शंकर बने रमन गुप्ता और म्यूजिक बजेगा लाउड तो राधा नाचेगी गीत पर नैंसी के डांस ने सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें