फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में संगठन की मजबूती पर बल

Tue, 20 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के बौद्धिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिला बौद्धिक प्रमुख वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि विहिप ज्यादा से ज्यादा संगठित होकर अपने को गौरवशाली बनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन


जितना हमारा संगठन मजबूत होगा उतना ही हम अपना विश्व स्तर पर वर्चस्व कायम रख सकते हैं। तभी हमारी पहचान होगी और हमारा देश शक्तिशाली देश के रूप में जाना जाएगा। जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

उन्होंने देवेश दीक्षित को प्रखंड अध्यक्ष, डॉ. राजकुमार वर्मा को संरक्षक, अमित गुप्ता को बजरंग दल प्रखंड संयोजक, विजय यादव को सह संयोजक, रूपेश भदौरिया को अखंड हिंदुस्तान मोर्चा का प्रखंड संयोजक, शिवम गुप्ता को सह संयोजक, गौरव तिवारी को गौ सेवा का प्रखंड संयोजक मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें