फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब खड़े टेंपो से लगा जाम

Sat, 12 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा रोड कलक्ट्रेट तिराहे के पास आड़े तिरछे खड़े टेंपो जाम का कारण बने हुए हैं। इससे आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस द्वारा इन टेंपो चालकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर करीब एक सैकड़ा टेंपो संचालित हैं। तिर्वा क्रासिंग ओवरब्रिज के पास टेंपो चालक अपने टेंपो को मार्ग के किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कतें होती हैं। टेंपो चालकों की मनमानी पर पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

यही नहीं ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बनाए गए सर्विस रोड पर भी कई टेंपो आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं। यहां पर भी जाम की नौबत बनी रहती है। कभी-कभी पुलिस इन्हें समझाकर साइड में करा देती है, पर पुलिस कर्मियों के जाते ही दोबारा मनमानी शुरू हो जाती है। उधर टीएसआई विनोद यादव का कहना है कि चुनाव ड्यूटी के चलते फोर्स की कमी है। इस कारण टेंपो चालकों के खिलाफ अभियान नहीं चल सका है। मतगणना के बाद शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें