फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण टेंपो पलटा, युवक की मौत, चार घायल

Fri, 15 Dec 2017 12:18 AM IST
kannauj
विज्ञापन
टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। बाधवार की रात करीब 12 बजे घने कोहरे के कारण जीटी रोड पर जिला अस्पताल के पास सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरदोई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के मटियामऊ मल्लांवा निवासी 18 वर्षीय सादान पुत्र अफसर खां, कफील (24) पुत्र शकील, शहनवाज (18) पुत्र नत्थू, वसीक (30) पुत्र समाल और माधौगंज निवासी जुबेर (28) पुत्र शाजिद मुंबई के बांद्रा में आइसक्रीम का कारोबार करते हैं। गुरुवार सुबह मुंबई-बांद्रा ट्रेन से जाने के लिए सभी बुधवार को कन्नौज रेलवे स्टेशन पर आए थे।

कोहरे के चलते ट्रेन के लेट होने पर सभी बुधवार की रात करीब 12 बजे टेंपो से वापस हरदोई जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास जीटी रोड पर कोहरे के चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वसीक पुत्र समाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी भी प्रकार की तहरीर उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें