फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में तीन डिग्री लुढ़का पारा, उमस भरी गर्मी से मिली निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज में बृहस्पतिवार को मौसम ने थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग की संभावनाओं के विपरीत नरमी दिखी। पारा तीन डिग्री सेल्सियस से गिर कर 40 पर पहुंच गया। बदली और हवाओं ने बारिश की संभावना बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। तेज धूप से घर से निकलना मुश्किल रहा। अचानक आसमान में बदली छा गई। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बदली के साथ 13 किमी रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
पारा 40 डिग्री पर ठहर गया। न्यूनतम पारा 27 डिग्री रहा। गर्मी में खीरा की मांग बढ़ गई है। खीरा 20 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रहा है। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि अभी मौसम में इसी तरह चढ़ाव उतार रहेगा। सोमवार को पारा फिर ऊपर पहुंचने की संभावना है। तपन के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें