फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में टिड्डी दल को लेकर सतर्कता, बीज कंपनियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के दौसा में टिड्डी के बड़े दल ने अंडे दिए हैं। यह किसानों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। हालांकि अफसरों ने इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पछुआ हवा चलने से टिड्डी दल के आगरा होते हुए जिले में पहुंचने की आशंका है। इसको लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि टिड्डियों को भगाने के बजाए रासायनिक दवाओं का छिड़काव कर नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हवा के रुख में कुछ बदलाव हो रहा है। खतरा टला नहीं है।
सरकार का प्रयास है कि अंडों को राजस्थान में ही खत्म कर दिया जाए। वहीं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार 10 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा की दिशा में उड़ने वाला टिड्डी का दल रात में हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें