फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरसंचारकर्मी ने अफसरों पर किया हमला

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
जानाकारी देते जेटीओ योगेशनारायण व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ।शहर के टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में दूरसंचारकर्मी ने मामूली विवाद के बाद बीच-बचाव करने पहुंचे अफसरों पर ही ईंट-पत्थर और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दूरसंचारकर्मी को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।  
विज्ञापन


बुधवार दोपहर टेलीफोन एक्सचेंज में नियमित श्रमिक रूप में कार्यरत महताब सिंह का क्लर्क आशुतोष तिवारी से विवाद हो गया। आशुतोष के मुताबिक पानी के पाइप को उठा ले जाने लेकर जब उन्होंने महताब से शिकायत की तो वह गालियां देने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। जब उसने शोर मचाया तो विभाग में कार्यरत अन्य कर्मी भी वहां पहुंच गए। दूरसंचार अधिकारी (जेटीओ) योगेशनारायण ने महताब को समझाने का प्रयास किया, तो वह उनके साथ भी अभद्रता करने लगा और ईंट-पत्थर चलाते हुए कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

कर्मचारियों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महताब सिंह को दबोच लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। इस दौरान सूचना पाकर दूरसंचार विभाग के कई कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए। उच्चाधिकारियों के समझाने पर महताब ने माफी मांग ली। प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। किसी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें