क्वारंटीन वार्ड में भेजी गई राशन सामग्री।
- फोटो : KANNAUJ
जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। जलालाबाद ब्लाक के अटारा गांव में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में तीसरे दिन राशन पहुंचा है। भोजन उपलब्ध होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गदनपुर ठठिया और अटारा निस्प तिर्वा ग्राम पंचायतों में बाहरी प्रदेशों से आए लोगों के लिए अटारा के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है। यहां शनिवार और रविवार को 41 लोगों को रखा गया था। यहां रहने वाले लोगों ने मंगलवार को हंगामा किया था। इनका कहना था कि वार्ड में रहने वाले लोगों को दो दिनों से खाना नहीं दिया गया। इससे सात लोग भाग गए थे।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने ब्लाक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बुधवार सुबह प्रधान की ओर से आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री भेजी गई।