सौरिख(कन्नौज)। मानसिक रूप से कमजोर किशोरी का गांव के दो युवकों ने शारीरिक शोषण किया। पता चलने पर परिजन शिकायत करने पहुंचे। तब दोनों ने परिवार के साथ मारपीट करने के साथ पथराव कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना इलाके के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी का गांव के दो लड़के लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहे थे। शनिवार देर शाम लड़की के परिजन शिकायत करने गए तो इसी बात को लेकर गाली-गलौज और पथराव हो गया। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने शारीरिक शोषण किया। जबरदस्ती उठाकर तालग्राम स्थित निजी हॉस्पिटल में गर्भपात करा दिया। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि मामले की छानबीन कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।