कन्नौज। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी घायल हो गई। एंबुलेंस से घायल किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलाउद्दीनपुर निवासी जबर सिंह की पुत्री पायल (16) बुधवार को मकरंदनगर धर्मकांटा के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में पायल घायल हो गई। राहगीरों ने किशोरी को घायलावस्था में ट्रैक के किनारे पड़ा देखा और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां पर डॉक्टर ने उसका प्राथमिक इलाज किया। घटना की जानकारी पर किशोरी के परिजन अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।