फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमी को छोड़ दोस्त पर किशोरी फिदा, विरोध पर यूरिया पी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। देवरिया जिले की एक किशोरी की युवक से दोस्ती हो गई तो वह भागकर उसके पास आ गई। युवक उसे मौसी के घर ले गया। वहां उसके प्रेम संबंध दूसरे युवक से हो गए। प्रेमी ने विरोध किया तो किशोरी ने गुरुवार को यूरिया पानी में घोलकर पी ली। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देवरिया के एक गांव निवासी 17 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा को गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। इससे अगस्त को प्रेमी के साथ छात्रा घर छोड़कर फरार हो गई थी। छात्रा को लेकर प्रेमी इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मौसी के घर पहुंचा। एक माह तक दोनों गांव रुके। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर दोस्त के साथ तीन सितंबर को दिल्ली मजदूरी करने चला गया था। वहां पर प्रेमिका के संबंध प्रेमी के दोस्त से हो गए। तीनों के बीच झगड़ा हुआ तो 10 अक्तूबर को घर चले आए। प्रेमिका को लेकर प्रेमी अपनी मौसी के घर फिर से रहने लगा। दो माह तक साथ-साथ रहते रहे।
सुबह दोस्तों के बीच किशोरी से शादी करने को लेकर विवाद होने लगा। इससे किशोरी घबरा गई और घर पर रखी यूरिया को पानी में घाेलकर पी लिया। हालत बिगड़ी तो दोनों प्रेमी उसको लेकर राजकीय मेडिकल कालेज की बाल रोग विभाग की इमरजेंसी पहुंचे। वहां पर प्रेमिका ने पहले प्रेमी को छोड़कर दूसरे प्रेमी से शादी करने के लिए बात कही और बताया कि पहले प्रेमी के परिजन जबरन उसी से शादी करने का दबाव बना रहे थे। इलाज के दौरान छात्रा की हालत में सुधार हो गया। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली। पुलिस गांव गई थी। किशोरी भी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें