फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से जेवर और नगदी चोरी, पुलिस ने की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में धावा बोलकर लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी। पुलिस ने घटना की छानबीन की। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया कछपुरा में मंगलवार रात चोरों ने विपिन के घर में घुसकर बक्से में रखी 10 हजार की नगदी और करीब एक लाख के सोने- चांदी के जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी जितेंद्र कुमार के घर के मुख्य दरवाजा में लगा कुंडा तोड़ दिया। यहां से चोर सात हजार की नगदी और करीब सवा लाख के जेवर ले गए। पड़ोस में रहने वाले कमलेश के घर में शौचालय के सहारे अंदर घुसे चोरों ने 50 हजार की नगदी चोरी कर ली। तीन घरों में चोरी की घटनाएं करने के बाद चोर भाग गए। विपिन ने बताया कि चोर जमीन में दबा कर रखे गए करीब एक लाख के सोने- चांदी के जेवर भी ले गए।
विज्ञापन

मझपुरवा चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। विपिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें