फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में सिपाही समेत 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्योहार के दौरान तीन दिन में जिले में 26 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 39 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3187 पर पहुंच गया है। अब तक 3060 लोग ठीक हो चुके हैं। 85 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। अब तक 42 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि 14 नवंबर को दीपावली के दिन 13 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 15 नवंबर को चार संक्रमित मिले हैं। 16 को नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। त्योहार खत्म होने के बाद स्वास्थ्य टीमों को रोजाना बड़ी संख्या में संदिग्धों का सैंपल लेकर कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें