फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला धंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करते चौकी इंचार्ज। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। इलाके के कांकरपुर में नित्य क्रिया के लिए सुबह खेतों की ओर गई महिला पर टीला धंस गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। महिला को मलबे में दबा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। महिला को मलबे से निकालकर सीएचसी ले जाया गया। यहां से तिर्वा मेडिकल कालेज भेज दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को चौकी क्षेत्र के दौलताबाद के कांकरपुर गांव की शशिप्रभा उर्फ शिम्मू (50) पत्नी नीलेश बाबू घर के बाहर नित्य क्रिया करने के लिए गई थीं। मिट्टी का टीला धंसने से वह मलबे में दब र्गइं। काफी देर तक शशिप्रभा के न लौटने पर परिजनों को तलाश शुरू की। परिजनों ने मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। रास्ते में शशिप्रभा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मो. राशिद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल अरुण कुमार वर्मा ने घर पहुंचकर जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि शशिप्रभा तीन दिन से दस्त से पीड़ित थीं। सोमवार सुबह घर में बने शौचालय में बेटा शौच क्रिया कर रहा था। इससे वह खेतों की ओर गई थीं। शशिप्रभा के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें