फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों की लापरवाही आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भवानीसराय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छत की मुंडेर पर छात्र के बैठने का गंभीर मामला सामने आया है। यह बच्चों के सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है और छात्र के जीवन को खतरे में डालता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी थी, लेकिन भवानीसराय स्कूल की छत की मुंडेर पर एक छात्र का बैठना खतरनाक गतिविधि है, और यदि छात्र गिर जाता है, तो उसे गंभीर चोटें आ सकती हैं या इससे भी बदतर स्थिति हो सकती है।
यह मामला स्कूल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। जबकि कार्यक्रम की फोटो शिक्षक ने स्वयं खींच कर शिक्षक संकुल व्हाट्स ग्रुप में भेजी है। उन्होंने बैठे छात्र पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही फोटो वायरल हुए और चर्चा का विषय बन गई। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें