फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद में मारपीट, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर। चौकी नौरंगपुर के गांव अंबरपुरवा में शुक्रवार को पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। जिससे दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव अंबरपुरवा में पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। एक पक्ष की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार को मामला फिर बिगड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें