दुर्घटना के बाद रेलवे बाउंड्री तोड़ कर ट्रैक के करीब पहुंची डीसीएम।
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड सरायमीरा गैस एजेंसी क्रासिंग के निकट शुक्रवार की सुबह डीसीएम व टैंकर की भिड़ंत के बाद दोनों के चालक नियंत्रण खो बैठे। इससे डीसीएम रेलवे की दीवार तोड़कर ट्रैक के करीब पहुंच गई। वहीं टैंकर एक मकान में घुस गया। हादसे में टैंकर के चालक व हेल्पर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद डीसीएम के चालक व हेेल्पर भाग निकले।
शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब गुरसहायगंज की ओर से आ रहे टैंकर की कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक बचाव का प्रयास करने में नियंत्रण खो बैठे। इससे डीसीएम रेलवे विभाग की बाउंड्री तोड़कर रेलवे ट्रैक के करीब पहुंच गई। वहीं टैंकर बेकाबू होकर शिवओम दुबे पुत्र रामभजन के मकान में घुस गया। घर में सो रहे परिवार के लोग किसी तरह बच गए। दुर्घटना में टैंकर चालक कौरपुर, हाथरस निवासी राजवीर (45) पुत्र जगवीर व उतरौली टिटौरा मथुरा निवासी हेल्पर बलदेव (20) पुत्र विजय सिंह घायल हो गए। दोनाें को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।