फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के कस्बा सिकंदरपुर की महिला ने सोमवार को देवर और जेठ पर छेड़छाड़, मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर की महिला ने बताया कि पति मेहनत मजदूरी करते हैं। घर से बाहर रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ अकेले रहती है। जेठ और देवर उस पर गंदी नीयत रखते हैं। यह आए दिन छींटाकशी व अभद्रता कर परेशान करते हैं। 20 जून की शाम पांच बजे वह घर पर अकेली थी। तभी देवर ने दबोच लिया। यह जबरदस्ती करने लगे।
विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जेठ और इनका बेटा आ गया। इन्होंने मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। देवर व जेठ पहले भी पति पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें