फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लेकर फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
तमंचा बरामद करने के लिए युवक को साथ ले जाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। युवक ने तमंचे के साथ अपनी फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने के बाद उसे दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद युवक को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवक ने तमंचे के साथ फोटो खिंचवा कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तमंचा समेत युवक को देखकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल फोटो के सहारे उसे दबोच लिया। युवक कस्बे के आंबेडकर नगर में रहकर मजदूरी करता है। मूलरूप से कानपुर देहात के थाना ककवन के विषधन गांव का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को आंबेडकर नगर घर से हिरासत में ले लिया। तमंचे के बारे में पूछने पर आनाकानी करने लगा। बाद में कस्बे के बाहर झाड़ी से तमंचा बरामद कराया। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें