फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालग्राम में पहले दिन 247 नामांकन

Wed, 07 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन के पहले दिन गहमागहमी का माहौल रहा। घूंघट की आड़ में महिलाएं जहां आरक्षण की सीढ़ी के सहारे राजनीति में पहुंचने के लिए नामांकन करने पहुंचीं, वहीं एक नागा बाबा ने भी पर्चा भरकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन


मुख्य दरवाजे से प्रवेश न मिलने पर कई समर्थक दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इस पर पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा। तालग्राम में बीडीसी के 97 पद हैं। पहले दिन 87 पदों के लिए 247 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ अभिनंदन सिंह की देखरेख में पहला पर्चा वार्ड 86 से जियाउद्दीन ने भरा।

वहीं वार्ड 12 इंदुइयागंज, 19 रजलामऊ, 45 बिराहिमपुर निजामपुर, 49 बबरापुर मखदूमपुर, 57 पनगवां, 64 अतरौली मुंडाला, 68 अमोलर, 80 सकरवारा बगुलिहाई भवानीसराय में कोई भी प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं आया। डुडवा के वार्ड 27 में सर्वाधिक सात नामांकन हुए।
विज्ञापन


मलिकपुर लालपुर वार्ड छह में छह लोगों ने पर्चे भरे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ छिबरामऊ वीपी सिंह, एसआई रावेंद्र सिंह, तालग्राम थानेदार मो. इमरान के अलावा फायरब्रिगेड के जवान भी मुस्तैद रहे। जिला पंचायत से अबकी अदेय प्रमाणपत्र बनाने को कोई काउंटर नहीं लगाया गया, जिस कारण उम्मीदवारों को इधर-उधर भटकना पड़ा।

जमानत राशि का फार्म 385 नंबर ब्लाक में नहीं काटा गया। शुरू में 10 से 12 लोगों का फार्म काटा, पर बीडीओ पंकज यादव ने कुछ देर बाद यह व्यवस्था बंद करा दी। प्रत्याशियों से कहा कि बैंक में जाकर चालान जमा करें। उधर, तालग्राम एसओ ने ब्लाक परिसर के अंदर घुसी ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह की कार को बाहर निकलवा दिया।

इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवबरन पाल ने भी व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, ब्लाक गुगरापुर में पहले दिन 33 वार्ड में 166 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के पहले दिन गहमागहमी का माहौल रहा। मौजमपुर के चौकी प्रभारी अरुण कुमार, नौरंगपुर के चौकी प्रभारी रजनेश यादव ने सुरक्षा की कमान संभाली।

आरओ अशोक शर्मा, पर्यवेक्षक एके मिश्रा के अलावा पांच एआरओ डटे रहे। बीडीओ गिरीश चंद्र दुबे, सचिव अश्वनी कुमार, एडीओ पंचायत यदुनंदन लाल ने व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, नामांकन कराने वाले प्रत्याशी भारी भीड़ के साथ ब्लाक पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें