फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मांस-मदिरा सेवन करने वालों से दूर रहें’

Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसईएन इंटर कालेज क्रीड़ा मैदान पर मंगलवार को मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम में साकार विश्व हरि ने प्रवचन करते हुए कहा कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज में वर्गवाद, धर्मवाद नहीं होना चाहिए। अंधविश्वास, पाखंड आदि बुराइयों से दूर रहें।
विज्ञापन


कहा कि सामाजिक बुराइयों व व्यसनों को दूर करने के लिए आत्मविश्वास, नैतिक मूल्य व मानवता वाला व्यवहार होना चाहिए। जब आचरण सुधारेंगे तो हम विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कि मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम से समाज में फैली बुराइयां दूर हो रही हैं।

जन कल्याण के लिए तन, मन व धन का उपयोग करें। इंसान को इंसान बनाना आवश्यक है। हर इंसान को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए। आपसी वैरभाव, वैमनस्यता दूर करें। मिल-जुलकर रहें। सामाजिक कार्य करें। किसी को चंदे के नाम पर धन मत दें। नेक काम करें। जरूरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन


मांस न खाएं। शराब न पीएं, क्योंकि यह तमाम बुराइयों की जड़ है। ऐसे रिश्तेदार जो शराब पीकर आते हैं उनसे संबंध तोड़ लें, भले ही वे दामाद या बहनोई क्यों न हों। उधर, प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही का खामियाजा मंगलवार को पूरे दिन जीटी रोड हाईवे पर सफर करने वालों ने भुगता।

प्रवचन सुनने को एक लाख से अधिक की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सामान्य रखने की जो भी तैयारी व व्यवस्थाएं की थीं वे नाकाफी साबित हुईं। जीटी रोड करीब 10 किमी के दायरे में रेंगते हुए वाहन चले।

हजारों पैदल चल रहे राहगीरों के साथ ही बसों, ट्रैक्टरों, लोडरों, जीपों की भारी संख्या होने से मंगलवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस व सेवादारों ने तेराजाकेट से मलिकपुर होते हुए यातायात को गुरसहायगंज बाईपास तक पहुंचाने के लिए डायवर्ट किया। इसके बावजूद भीड़ ज्यादा होने के कारण यह प्रयास भी फेल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें