फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की दी जानकारी

Sat, 17 Jan 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात नियमों से रूबरू कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में टेंपो चालकों, ट्रांसपोर्टरों व अन्य वाहन संचालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही प्रचार-प्रसार करने के लिए पंपलेट दिए गए।
विज्ञापन


एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव व पीटीओ विक्रांत सिंह की अगुवाई में आयोजित गोष्ठी के दौरान बस, ट्रक, मैजिक व टेंपो यूनियन के पदाधिकारियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नियमों की जानकारी देती प्रचार सामग्री बांटी गई। यह प्रचार सामग्री लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

एआरटीओ ने कहा कि यूनियन संचालक अपने चालकों को बताएं कि वे निर्धारित गति में वाहन चलाएं। तेज गति में ओवरटेक न करें। पहले आप का स्लोगन लेकर वाहन चलाएं। पीछे से आ रहे वाहन को पहले आप करके निकलने दें। उन्होंने आनलाइन टैक्स जमा करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


पंजीयन नंबर आनलाइन बुकिंग के बारे में भी बताया। जनपद के प्रमुख स्कूलों में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं से संबंधित विषय के बारे में बताया। 10 दिन के दौरान जो-जो प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी उसके बारे में भी बताया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को परिवहन विभाग की ओर से पुरस्कृत करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें