फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मानसून में बारिश से कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में खुद के साथ बच्चों की देखभाल करना बड़ी चुनौती होती है। बच्चों के साथ जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है। यह जानकारी बीमार बच्चों को लेकर आ रहे परिजनों को डॉ. सुरेश यादव ने दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव ने बताया कि मानसून के मौसम में कीड़े-मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में बच्चों को पूरा ढंककर सुलाना चाहिए। इस मौसम में पसीना भी खूब आता है। इससे इन्हें एंटीसेप्टिक साबुन से रोज एक बार जरूर नहलाएं। ऐसा न करने पर पसीना फंगल इंफेक्शन, रैशस और एलर्जी के रूप में सामने आएगा। इसके अलावा बच्चों के बिस्तर आदि की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। बाहर की हवा लगवाते रहें। बच्चे के सोने की जगह सूखी और साफ होनी चाहिए। अगर बच्चा बहुत छोटा है तो इन दिनों डायपर बांधकर सुलाएं।
घर में बना खाना ही दें
इस मौसम में बाहर का खाना बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में घर का बना खाना ही दें। मानसून में स्टोर किए गए खाने में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। इससे रखे हुए खाने का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन

मच्छरों को न होने दें पैदा
बारिश के साथ ही डेंगू, मलेरिया और कई तरह की बीमारियां फैलने लगती हैं। ऐसे में घर में मच्छरों को न पैदा होने दें। कहीं भी पानी इकठ्ठा न होने दें। कूलर, गमले और टब में रखे पानी को समय-समय पर साफ करें। बच्चे को मच्छरदानी में सुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें