फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: परमात्मा की शरण में जाओ, जीवन की नैया पार लगाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। नैपालपुर भीमसेन मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक सुरेशचंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांसारिक बंधन में हम जितना बंधेंगे, उतना ही पाप हमारे नजदीक पहुंचता है। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाने से ही जीवन रूपी नैया पार हो सकेगें। कथावाचक ने बताया कि कृष्ण विष्णु के अवतार हैं। पृथ्वी पर असुर और राक्षसों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु रूप लेकर अवतरित होते हैं। उन्होंने ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में आगे आना चाहिए। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश देकर हमें कर्मयोग का ज्ञान सिखाया। साथ ही संदेश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्म के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें