फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्राइमरी स्कूलों में गठित किए जायेंगे इको स्पोर्ट्स व गणित क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/ मिरगावां। जिले के 1459 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के साथ-साथ पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बच्चों के बीच बेहतर सामाजिक कौशल, महत्वपूर्ण सोच, टीम भावना सहित नेतृत्व के गुणों के लिए विकास के लिए क्लबों के गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इको क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, गणित क्लब, विज्ञान क्लब, जियोग्राफी क्लब, रीडिंग क्लब, सिविक सेंस क्लब, डिजिटल इनीशिएटिव क्लब, कला एवं संगीत के साथ ही नाटक, हेल्थ एंड वेलबीइंग व योग क्लब का गठन किया जाना है। स्कूलों में गठित होने वाले इन क्लबों की मुख्य गतिविधि प्रत्येक शनिवार को अंतिम दो कक्षा के दौरान प्रतियोगिता कराई जाएंगी। बच्चों को क्लब के माध्यम से पौधरोपण कराया जाएगा। साथ ही देखभाल का जिम्मा भी उन्हीं को दिया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही योग का अभ्यास भी कराया जाएगा। क्लब में गणितीय पहेलियों से लेकर गणित, विज्ञान तथा आइसीटी का प्रयोग किया जाएगा। पठन-पाठन संबंधी गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें