लेखपालों को दिशा-निर्देश देते एसडीएम गौरव शुक्ला।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। एसडीएम गौरव शुक्ला ने लेखपालों से कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई करें। किसी भी स्थिति में तालाबों पर अतिक्रमण न होने दें। तहसील सभागार में बैठक में उन्हाेंने कहा कि खतौनी अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाएं।
नेशनल हाईवे के मुआवजा के लिए हिस्साकशी प्रमाण पत्र तत्काल प्रस्तुत करें। क्राप कटिंग का ब्योरा जिला मुख्यालय पर भेजें। क्षेत्र के गरीब, मजदूरों को चिह्नित करें। उन्हें आवास आवंटित किए जाएंगे। पराली जलाने की सूचना तत्काल राजस्व निरीक्षक के माध्यम से नायब तहसीलदार सौरभ यादव के पास भेजें। आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण सात दिन के अंदर करें। गलत निस्तारण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय लोगों को समझाएं। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।