फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 16 को डेंगू

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में मरीज का उपचार करते चिकित्सक डा. डीएस मिश्रा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ओपीडी में भी हर रोज सैकड़ों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम नगला दिलू स्थित सौ शय्या अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डेंगू की जांच कराए जाने पर अधिकांश मरीजों में इसके लक्षण पॉजिटिव मिल रहे हैं। अस्पताल में डेंगू पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी अभिजीत दीक्षित, स्टाफ नर्स बब्बन, श्रेया सिंह, अमृता पांडेय, ब्रजेश, नन्हीं, भजनलाल, अंजुम, मनीषा, विजय प्रकाश, सरिता देवी, पुष्पेंद्र, रमेश चंद्र, प्रमोद कुमार, निखिल, राम प्रकाश भती हैं। डॉ. डीएस मिश्रा ने बताया कि इन सभी रोगियों का उपचार किया जा रहा है। इन रोगियों की जांच में डेंगू के लक्षण सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव फरीदपुर में शिविर लगाकर 70 मरीजों को दवा बांटी। दस लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डॉ. आदर्श तिवारी ने ग्रामीणों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर के पास जाएं। उनकी सलाह के बाद ही दवा लें। गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर यादव, उमेश कुमार, संदीप कुमार व मनीष पाल सिंह स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें