फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कर्वी माफी की गोशाला के ज्यादातर गोवंशों का नहीं मिला टैग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर विकासखंड की कर्वी माफी के अस्थाई गोआश्रय केंद्र का मंगलवार को सीडीओ देवी प्रसाद पाल ने जायजा लिया। मुआयने में गोआश्रय केंद्र के ज्यादातर गोवंशों के टैग नहीं मिले। ऐसे में उन्होंने जल्द टैग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण में गोशाला में 80 गोवंश संरक्षित पाए गए। भूसे के लिए शेड बना है जिसमें लगभग तीन क्विंटल से अधिक भूसा भंडारित था। गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए तिरपाल व्यवस्था पाई लेकिन पशु आहार व हरे चारे की उपलब्धता नहीं मिली। साथ ही सफाई कार्य भी संतोषजनक नहीं मिला। संरक्षित गोवंशों के कान में टैग भी नहीं मिले। इस पर सीडीओ ने पशु चिकित्साधिकारी एवं बीडीओ को निर्देश दिए कि गोशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें