काउंसिल फार दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशंस
नई दिल्ली से संबद्ध जिले के एक मात्र स्कूल सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में
सोमवार से आईसीएसई 10 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। सुबह की पाली में
अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 53 बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्य
जिम थामस ने बताया कि पहली बार किसी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले
परीक्षार्थियों को मिलने वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षार्थी की फोटो व
एक यूनीक आइडेंटिटी नंबर छपा हुआ था। परीक्षा संचालित कराने के लिए मार्डन
पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद के रजनेश सिंह भदौरिया पर्यवेक्षक और देवव्रत सिंह
व वेदप्रकाश शर्मा कक्ष निरीक्षक के रूप में मौजूद थे।
परीक्षा निरीक्षक
के रूप में नियुक्त पूर्व प्रधानाचार्य केएल शर्मा ने व्यवस्था परखी। इससे
पूर्व स्कूल प्रबंधक प्रदीप प्रधान व प्रशासिका सुधा प्रधान ने बच्चों को
शुभकामनाएं दीं।