जलालाबाद(कन्नौज)। अनौगी ग्राम पंचायत के टिकैयापुरवा मजरे की दस साल की बच्ची बुधवार शाम तालाब में नहाते समय डूब गई। पता चलने पर उसे बाहर निकाला गया। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
टिकैयापुरवा में रहने वाले किसान संतोष दोहरे की दस साल की बेटी मनु, महेंद्र का 11 साल का बेटा प्रांशु व प्रेमचंद्र की दस साल की बेटी पूजा बुधवार देर शाम खेलते-खेलते गांव के बाहर तालाब पर पहुंच गईं। यहां गर्मी की वजह से नहाने लगीं। अचानक मनु गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। काफी देर तक उसके न दिखने पर बच्चों ने घर जाकर परिवार के लोगों को बताया। परिजन पहुंच गए। मनु को बाहर निकाला गया। जलालाबाद सीएचसी में डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।