फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी के 89 आवासों को आवंटन का इंतजार

विज्ञापन
आवंटन के इंतजार में कांशीराम कालोनी के आवास । - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। नगर पंचायत में कांशीराम कालोनी के 89 आवासों को आवंटन का इंतजार है। यह चार साल से खाली हैं। आवासों का निर्माण बसपा सरकार में कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत कराया गया था। 276 आवासों में से 89 का आवंटन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत इलाके में रहने वाले तमाम गरीबों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत छत नहीं मिली है। यह छप्पर या पन्नी डाल कर गुजर कर रहे हैं। वहीं मुफ्त आवास देने की मंशा पर नगर पंचायत प्रशासन पानी फेर रहा है। कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत कुशलपुर्वा के पास वर्ष 2016-17 में 276 आवासों की कालोनी का निर्माण कराया गया था। सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 187 आवास आवंटित कर दिए गए। तत्कालीन डीएम और विधायक, चेयरमैन दिनेश सिंह यादव ने लाभार्थियों को चाबी सौंपी थी। 89 आवासों का अब तक आवंटन नहीं हुआ है।
अधिशासी अधिकारी (ईओ) घनश्याम राय का कहना है कि यह 89 आवास अनुसूचित जाति और जन जाति वर्ग के लिए आवंटित होने से रह गए हैं। यह इस वर्ग विशेष के लिए आरक्षित हैं। इस वर्ग के नगर पंचायत में लाभार्थी नहीं हैं। इससे दूसरे वर्ग को आवंटित नहीं किए जा सकते। भविष्य में भी आवंटित होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें