फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की मॉनीटरिंग बीडीओ करेंगे। इसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी। इस जांच रिपोर्ट का सत्यापन उच्चाधिकारी दोबारा करेंगे। अगर इसमें कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने जिले भर के बीडीओ को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का सत्यापन करें। ग्राम पंचायतों में बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुनें। अपने स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं का निदान करें। उन्होंने सप्ताह में कम से कम दो ग्राम पंचायतों की मॉनीटरिंग कर कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए। बीडीओ से मिलने वाली जांच रिपोर्ट व उनके द्वारा की गई कार्रवाई का जिलास्तर से अधिकारी से सत्यापन करवाया जाएगा। इसमें अगर कहीं गड़बड़ी मिलती है तो जिम्मेदार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें