फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में मौत

Sat, 07 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मुसाफिरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता अपने चचेरे देवर के साथ चली गई थी और एक दिन पहले ही लौटकर घर वापस आई थी। पति व अपने चचेरे भाई पर ही हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने साजिशन बेटी की हत्या का आरोप लगा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मुसाफिरपुर निवासी रामपाल पुत्र अहिबरन ने बताया कि उसकी पत्नी पूजा (30) छह माह के मासूम गोलू को लेकर चचेरे देवर मलखान पुत्र दयाराम के साथ 29 मार्च को घर से चली गई थी। परिजनों व गांववालों के दबाव बनाने पर वह एक दिन पूर्व लौटकर आई थी।

रामपाल ने बताया कि वह गुरुवार को तीन बजे गांव के ईश्वर दयाल के थ्रेसर पर मजदूरी करने चला गया था। घर पर पूजा पुत्री कनिष्का (3), प्रांसी (4) व गोलू (छह माह) से साथ अकेली थी। जब वह शाम को लौटा तो बच्चे कमरे के बाहर रो रहे थे।
विज्ञापन


अंदर झांककर देखा तो दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से पूजा का शव लटका था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पति का आरोप है कि मलखान ने उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया। वह उसे फंसाना चाहता है।

इधर, कानपुर नगर के सचेंडी, भौती के सीतेपुरवा निवासी मृतका के पिता रामसेवक पुत्र अंशूलाल ने बताया कि उसने 2009 में अपनी पुत्री पूजा की शादी रामपाल से की थी। शादी के बाद से यह लोग उसकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते वह गांव के एक युवक के साथ कहीं दूर चली गई थी।

थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि मृतका के पति की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें