फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दिन बाद निकली धूप, हावी रही शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो दिन लगातार घना कोहरा छाने के बाद सोमवार को हल्की धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि शीतलहर चलने से दिनभर शीत दिवस की स्थिति रही। गलन और ठिठुरन भी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह काफी सर्दी रही लेकिन दोपहर में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया जिसके चलते लोगों ने राहत महसूस की गई। दो दिनों से दोपहर में भी अधिकतम तापमान 16 डिग्री से आगे नहीं बढ़ रहा था। सोमवार को भी पिछले दिनों की तरह सुबह काफी गलन भरी सर्दी थी। कोहरा भी छाया रहा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। दोपहर के समय धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें