फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीज दुकान के कागजात न मिलने पर लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
फोटो :14: दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
ठठिया। बेहटा गांव के किसान ने दवाई डालने से आलू की फसल खराब होने की शिकायत की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला कृषि अधिकारी सोमवार को बीज भंडार पर जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन

कागजात न मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं दुकान बंद कर भागने वाले चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
किसान सुभाष ने बताया कि अक्तूबर माह में दौलतपुर स्थित बीज भंडार से आलू के बीज को शोधित करने के लिए दवाई खरीदी थी। नियमानुसार दवा का प्रयोग कर उन्होंने करीब 15 बीघा भूमि में आलू की बुआई की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी खेत में आलू का अंकुरण नहीं हुआ।
कुछ स्थानों पर जहां अंकुर निकले भी वहां पौधे बेहद कमजोर अवस्था में हैं। पूरी फसल की बढ़वार प्रभावित दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि खेत में दवाई का प्रयोग किया जिससे फसल खराब हो गई। सोमवार को जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने खेत पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने फसल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और किसान से पूरी जानकारी ली। इसके बाद बीज भंडार पर पहुंचे और प्रोपराइटर जुल्फिकार से पूछताछ की। दुकान पर कागजात न मिलने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही दुकान बंद कर भागने वाले चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें