कन्नौज। पिछले कई दिनों से जारी शीत लहर व गलन भरी सर्दी के बाद एक जनवरी से तीन जनवरी तक लगातार निकली धूप से तापमान जीरो से बारह डिग्री पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से कोहरे की धुंध व ठंडी हवाओं से तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई है। दोपहर करीब एक बजे के बाद निकली धूप से लोगों को राहत मिली।
कोहरे की धुंध के चलते लोगों को वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई। अधिकतम तापमान 16.08 व न्यूनतम 9.08 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से भारी धुंध ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। कई दिनों से निकल रही धूप से आलू में लग रहा झुलसा कुछ कमजोर पड़ने की संभावनाएं हैं। हालांकि किसान किसी तरह की लापरवाही न बरतकर लगातार सिंचाई व दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।