फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में सुब्रत को मिली जमानत

Thu, 07 Apr 2016 11:54 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
कन्नौज दंगे के मामले में जेल में बंद भाजपा नेता सुब्रत पाठक को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि गैंगेस्टर एक्ट की सुनवाई चलने के कारण अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता एवं भाजता नेता तरुण चंद्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जुलाई माह में शहर में हुए दंगे के दौरान बगिया फजल इमाम में अकील की मौत हो गई। इस मामले में सुब्रत पाठक के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इस केस की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को हाईकोर्ट ने सुब्रत पाठक की जमानत मंजूर कर दी। लेकिन अभी गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में ही जमानत होना बाकी है। इस वजह से वह जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें