फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरे, शाम को बारिश ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
सर्दी में बच्चों को गर्म कपड़ों से ढककर ले जाती मां। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सुबह कोहरे और पूरे दिन बादल छाए रहने के बाद शाम को हुई बारिश से गलन बढ़ गई। सर्दी के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। पूरे दिन आसमान में बादलों के चलते धूप नहीं निकली। शाम करीब छह बजे से जिले में बारिश शुरू हो गई। इससे न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस से सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठिठुरन बढ़ गई। लोग भारी गर्म कपड़ों से खुद को ढक कर घरों से निकले। शाम को बारिश के चलते सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले पांच दिन तक कोहरे के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक बीके कनौजिया ने बताया कि बादलों के छटने के बाद कोहरा बढ़ेगा। बारिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं, जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने बताया कि रिमझिम बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। बारिश ज्यादा हुई तो आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें