फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत व नृत्य के जरिए छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार की रात ‘सरगम 2015’ का शानदार आगाज हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एमबीबीएस स्टूडेंट्स ने गीत संगीत नृत्य व नाटकों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कपिल कमेडी नाटक के दौरान लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरूआत की। इस दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स ने मुख्य अतिथि के अलावा नीरज द्विवेदी, प्राचार्य डा. डीएस मार्तोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह, सर्जन डा. आईए अंसारी, डा. संदीप त्रिपाठी को बुकें देकर सम्मानित किया।


 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत मनिकालैंड्स ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई। बाद में पैरा 13 की स्टूडेंट्स कृतिका व दीक्षा ने गिटार के साथ फिल्मी गीत ‘आ लग जा गले से’ व ‘हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते’ प्रस्तुत किया। पैरा 14 की स्टूडेंट्स ने कत्थक नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



 पैरा 15 के अरुण दयाल ने गिटार की धुन पर ‘फिर आओ मुझको सताओ’ गीत सुनाया। पैरा 12 की शीतल व अर्चना ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। पैरा 12 के ही श्रीकांत ने ‘खइके पान बनारस वाला’ गीत प्रस्तुत किया। पैरा 13 की छात्रा मिताली ने डांस प्रस्तुत किया। पैरा 12 के प्रकाश ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किए।


 पैरा 12 की छात्रा पूनम, सरोज ने फिल्मी गीत ‘ओ मेरे दिल के चैन’ प्रस्तुत किया। पैरा 15 के छात्र-छात्राओं ने मिलकर कपिल कमेडी विद नाइट का मंचन किया। पैरा 13 की आयुषीराज, पायल व सोनाली ने ग्रुप डांस, पैरा 14 की वृंदा व पूजा ने अंगरेजी गीत लवली लाइफ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें