गंगा की स्वच्छता के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने शुक्रवार को जेपीएस विद्यालय में रिवर राफ्टिंग अभियान के तहत ड्राइंग कंप्टीशन का आयोजन किया। प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भावनाओं को ड्राइंग शीट पर उकेरा।
आमसभा स्थलों पर फोटो गैलरी, चलचित्र, स्लोगन, बैनर के माध्यम से गंगा को प्रदूषित होने से बचाने का आह्वान एवं श्रमदान कर गंगा के तटीय क्षेत्रों की साफ-सफाई करना पर्यावरण व गंगा संरक्षण विषय पर व्यापक स्तर पर सेमिनार, चलचित्र प्रतियोगिता व व्याख्यानों का समुचित प्रबंध करना है।
इस दौरान छात्रों ने मां गंगा को ड्राइंग के जरिए स्वच्छ रखने के लिए आम जनमानस को जागरूक करने की कोशिश की। अफसरों ने बताया कि 18 अक्तूबर को अभियान दल कन्नौज के मेंहदीघाट पर पहुंचेगा। इस मौके पर जेपीएस के प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, सेंट जेवियर्स प्रबंधक सुनील सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।