फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दावेदारों के परचे वापस

Sat, 17 Oct 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे व अंतिम चरण के होने वाले चुनाव से पहले नौ प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसमें निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रश्मि यादव भी शामिल हैं। उमर्दा व हसेरन ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य के आठ वार्डों के लिए अब 191 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन


 
शुक्रवार को जिला पंचायत में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के पर्चे वापस लेने का दिन था। दोपहर बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची चस्पा की गई। चुनाव चिंन्ह भी बांटने की प्रक्रिया चली।


वार्ड 21 से अनीता देवी व आशा देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र वापस लिया। वार्ड 23 से रश्मि यादव, वार्ड 24 से कुलदीप व गिरीश चंद्र, वार्ड 25 से रवि, वार्ड 26 से कमलेश व पूजा देवी और वार्ड 28 से रमा ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


 
नामांकन प्रक्रिया के दौरान 202 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज होने व नौ प्रत्याशियों के पर्चे वापस लेने के बाद अब 191 प्रत्याशी चुनाव समर में बचे हैं। वार्ड 21 से 17 प्रत्याशी, वार्ड 22 से 37 प्रत्याशी, वार्ड 23 से 22, वार्ड 24 से 30, वार्ड 25 से 18, वार्ड 26 से 21, वार्ड 27 से 33 व वार्ड 28 से 13 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।


दूसरी ओर पहचान पत्र बनवाने वालों की भीड़ लगी रही। प्रत्याशी व अभिकर्ता फोटो लेकर पहुंचे। फार्म भरा और पहचान पत्र की अनुमति ली। इसके बाद चुनाव चिह्न बांटने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें