फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने समस्याओं का ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा

Tue, 20 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसएम कालेज के छात्र नेताओं ने सोमवार को पीएसएम प्राचार्य सुनिति मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कई मांगों को उठाया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में संचालित रही कैंटीन और छात्रसंघ भवन को खुलवाया जाए।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय में कैंटीन चालू न होने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है, जिससे छात्र बाहर से सामान क्रय करा रहे हैं। कहा कि छात्रसंघ भवन जबसे बनकर तैयार हुआ है, अभी तक उसका शुभारंभ नहीं हो सका। छात्र संघ भवन खुलवाया जाए, ताकि छात्र उसमें बैठ सके।

इसके अलावा महाविद्यालय की नियमित रूप से सफाई कराने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष राजू यादव, कुलदीप सिंह यादव, हुकुम सिंह राजपूत, बृजेश यादव, अनंत यादव, सुधांशु यादव और बंटी ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें