पुलिस लाइन स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में सोमवार को
छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े कई माडलों की प्रदर्शनी लगाई। इसके
जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कई कक्षाओं के
छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ग्रुप में भी माडल पेश किए। विज्ञान से जुड़े
तरह-तरह के प्रयोग के लिए चार्ट पेपर से प्रदर्शित करने के साथ ही बच्चों
ने जानकारियां दीं। इस दौरान प्रधानाचार्य मोबीना कामरान समेत अन्य टीचरों
ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।
अभिभावकों ने बच्चों से माडलों के बारे में
कई तरह के सवाल भी किए, जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। कहा कि
विद्यार्थियों में प्रतिभा बहुत होती है, उसे एक योग्य एवं अनुभवी टीचर की
दृष्टि उभार व निखार सकती है। उन्होंने बताया कि पार्थ, तेजस्वी, उत्कर्ष,
वृंदा, युग, श्रेयांश, मजहर, स्वप्निल, जया, आर्यन, वैभव के माडल सराहनीय रहे।