फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर किसानों को दी गईं जानकारियां

Tue, 16 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रंभकपुरवा में किसानों की चौपाल लगाई गई। इसमें खेती और किसानों से जुड़ी जानकारियां दी गईं। मिट्टी की जांच अवश्य कराने व जैविक खाद का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे शुरू हुई किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक राजीव राजपूत ने किसानों को मिट्टी परीक्षण की जांच के लिए जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि संतुलित रासायनिक खाद डालें। कहा कि हरी खाद, कंपोस्ट खाद, जैविक खाद और कार्बनिक खाद डालें। सलाह दी कि किसान खेतों में दवा छिड़काव करते वक्त सुरक्षा किट का इस्तेमाल अवश्य करें।

यदि किट उपलब्ध न हो तो दस्तानें पहन लें। मुंह बांध लें। शरीर में हाफ नहीं बल्कि पूरा बदन ढंकने वाले कपड़े पहनें। कहा कि यदि कहीं पर शरीर में घाव हो तो उस पर पालिथीन या कपड़ा बांध लें। कहा कि थकान लगने पर आराम करते समय नशीले पदार्थ तंबाकू, बीड़ी या अन्य मादक पदार्थों का प्रयोग कतई न करें।
विज्ञापन


खाली पेट खेत में पहुंचकर दवा छिड़कने न जाए। खाना खाकर ही दवा छिड़काव करें। विजय कनौजिया ने किसानों से खेतों की नियमित देखभाल करने के लिए कहा। इस मौके पर किसान सतेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, विनोद कुमार, दिलीप कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, ईश्वर दयाल, कमलेश, अनिल कुमार, अमरीष, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें