फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने लगाई फांसी

विज्ञापन
फोटो 16सीएचबीपी58: पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। बिधूना रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र ने किसी बात से नाराज होकर फांसी के फंदे पर झूल गया। विद्यालय प्रबंधक छात्र को फंदे से उतरवाकर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के बड़ी कुइयां मुजफ्फर पट्टी मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र शिवम (17) कस्बे के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पुलिस की तैयारी कर रहा था। सोमवार को दोपहर तीन बजे कोचिंग जाने से पहले अपने सहपाठी को बगैर कुछ बताए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आ गया।
यहां उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो साथी ने नीचे जाकर देखा। शिवम शौचालय के पास पड़े टीन सेट में गमछे से फांसी के फंदे पर लटके मिला। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रबंधक ने फंदे से नीचे उतरवाकर छात्र को सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक शिवम के पिता राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक तीन बहनों व दो भाईयों में तीसरे नंबर का था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां रेखा देवी समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें