फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसएम में आठ सितंबर को होगा छात्रसंघ चुनाव

Mon, 24 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसएम कॉलेज में सोमवार को महाविद्यालय निर्वाचन समिति और पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों की बैठक में छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित कर दी गईं। इसके तहत आगामी 2 सितंबर को छात्रसंघ अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जबकि आठ सिंतंबर को मतदान और मतगणना होगी। छात्र नेताओं के इन तिथियों पर सहमति जताने के बाद जिला प्रशासन को अंतिम मंजूरी के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


करीब एक पखवारे से छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित करने के लिए छात्रनेता महाविद्यालय प्रशासन पर दवाब बना रहे थे। सोमवार को निर्वाचन समिति ने चुनाव लड़ने वाले छात्र नेताओं व पूर्व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उनको लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों से अवगत कराया गया।

छात्रसंघ निर्वाचन प्रभारी डा. लालचंद्र शर्मा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव पूरी सादगी के साथ लड़े। छात्रसंघ चुनाव लड़ने के लिए निर्वाचन शुल्क 2500 रुपया निर्धारित किया गया। प्राचार्य डा. सुनीति मिश्रा ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर ही तिथियों का चयन किया गया। कमेटी के निर्देशों के अनुसार नामांकन के एक सप्ताह के अंदर हर हाल में चुनाव करा लेना चाहिए। नामांकन 2 और मतदान 8 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यह तिथियां संभावित है। इन तिथियों को मंजूरी के लिए डीएम के पास भेजा जाएगा। प्रशासन इन तिथियों में बदलाव भी कर सकता है। हालांकि महाविद्यालय प्रशासन चुनाव संबंधी अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर देगा।
हर बार की तरह इस बार भी आईकार्ड पर ही वोट डाले जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं के पास आई कार्ड नहीं होंगे उनको वोट डालने की अनुमति नहीं होगी। इस कारण जिन छात्रों ने अभी आईकार्ड प्राप्त नहीं किए हैं अथवा आईकार्ड में कोई गलती है। वह उसको सुधरवा लें। इस मौके पर कुलानुशासक डा. शशि प्रभा अग्निहोत्री, डा. हरिनारायण सारस्वत, डा. अजय सिंह, डा. प्रत्यूष चंद्रा, सतेंद्र सिंह, अमित सचान, आशीष सिंह व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निष्कर्ष कटियार, राजीव ठाकुर, अशोक सिंह, भोला ठाकुर, पूर्व महामंत्री बंटी ठाकुर, सुनील यादव, नेम सिंह यादव, छात्र संघ अध्यक्ष रिंकल कटियार, महामंत्री अजय शर्मा, वरिष्ठ छात्र नेता संतोष चतुर्वेदी, संदीप यादव, संगीत चतुर्वेदी, अनंत यादव, तौसीफ कुरैशी, अभिमन्यु ठाकुर, राजू यादव, मोनू दुबे, विजय सिंह सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।
------------

प्रचार से पटा महाविद्यालय
छात्रसंघ की बैठक के दौरान चुनाव में सक्रिय सभी गुटों को कड़े लहजे में चेतावनी दी गई। समिति ने कहा कि उम्मीदवारों ने छात्रसंघ चुनाव को विधानसभा स्तर का चुनाव बना डाला है। महाविद्यालय की बड़ी होर्डिंग को पोत डाला गया है, यह काफी निंदनीय है। इसके पहले भी तमाम चुनाव हुए हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। निर्देश दिए कि चुनाव सामग्री को महाविद्यालय से तत्काल हटा लिया जाए।
--------------
बड़े नेताओं ने काटी कन्नी
पीएसएम कालेज के छात्र संघ चुनाव में बड़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पूर्व छात्र नेताओं ने इस बार पंचायत चुनाव के चलते कन्नी काट ली है। छात्र संघ के दूसरे पदाधिकारियों के कंधे पर सारी जिम्मेदारी दे दी है। चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकतर छात्र नेता जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारी कर चुके हैं। यही कारण रहा कि छात्र संघ की बुलाई गई बैठक में पूर्व छात्र नेता गायब दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें